राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने बिहार में अपनी जड़ों को और गहरा करने के लिए संगठन में बड़े फेरबदल और नियुक्तियों का ऐलान किया है। पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देते हुए 40 संगठनात्मक जिलों के संयोजकों और 11 प्रमुख प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की सूची जारी की।
11 प्रकोष्ठों के नए प्रदेश अध्यक्ष;
पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष
युवा प्रकोष्ठ चंदन यादव
महिला प्रकोष्ठ इंजीनियर स्मृति कुमुद
अति पिछड़ा प्रकोष्ठ विनोद चौधरी निषाद
अनुसूचित जाति (SC) अशोक राम
छात्र प्रकोष्ठ डॉ. विवेक कुशवाहा
चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. दीपक कुशवाहा
शिक्षा प्रकोष्ठ डॉ. अनिल कुमार सिंह
विधि प्रकोष्ठ डॉ. रत्नाकर पांडेय
व्यवसायिक प्रकोष्ठ संतोष गुप्ता
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ उमा शंकर जायसवाल
अनुसूचित जनजाति (ST) संतोष गोंड
जिला स्तर पर संगठन की कमान;
संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय करने के लिए 40 जिलों में संयोजक और सह-संयोजकों की तैनाती की गई है। प्रमुख जिलों के नाम इस प्रकार हैं:
बगहा: राजेश राम
पश्चिम चंपारण: शैलेश कुशवाहा
पूर्वी चंपारण: इं. रमेश पासवान
सीतामढ़ी: चंद्रिका पासवान
शिवहर: कल्याण पटेल
मुजफ्फरपुर: रामेश्वर सिंह कुशवाहा
वैशाली: लालदेव राम
गोपालगंज: सुमेर कुशवाहा
पार्टी की रणनीति और संदेश;
प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने साफ किया कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य ‘हर वर्ग-हर द्वार’ तक पहुँचना है। उन्होंने कहा:
1) बूथ स्तर की मजबूती: पार्टी का लक्ष्य सिर्फ जिला मुख्यालय नहीं, बल्कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करना है।
2) मजबूत विकल्प: रालोमो खुद को बिहार की राजनीति में एक सशक्त विकल्प के रूप में स्थापित कर रहा है।
3) युवाओं पर फोकस: नए पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अधिक से अधिक युवाओं और पेशेवर लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें।


