
विधान सभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब आरजेडी में भगदड़ मच गई है.सबसे ख़ास बात आरजेडी के नेता अब कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देखने लगे हैं। खगड़िया जिले में शुक्रवार को आरजेडी और स्वराज इंडिया के कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। शुक्रवार को पटना स्थित कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में आरजेडी के कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
दरअसल, इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी राहुल गांधी जी की संविधान बचाओ लड़ाई को जनता के बीच मजबूती से रखें। वहीं, आज लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेगी और आप सभी के सहयोग से लोकतंत्र को फिर से मजबूत किया जाएगा। कांग्रेस के खगड़िया जिलाध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार अविनाश ने कहा कि शुक्रवार को पटना में एक इतिहास लिखा गया। उन्होंने कहा कि सभी ने जननायक राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर यह सदस्यता ली। राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार रंजन, युवा राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव संजय कुशवाहा, स्वराज इंडिया के खगड़िया जिला प्रवक्ता विप्लव रणधीर, स्वराज इंडिया के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, यूथ फोर स्वराज के खगड़िया जिला संयोजक अभिमन्यु शाह, स्वराज इंडिया के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल चंद्रा, आदि ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. चंदन यादव ने कहा कि खगड़िया जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा तथा संगठन को और धारदार बनाया जाएगा।
दरअसल,आरजेडी नेताओं को लगता है कि अब उसका माय समीकरण भी नहीं बचनेवाला है। हालांकि, इस करारी हार के बाद मुस्लिमों का झुकाव कांग्रेस की तरफ होगा। कांग्रेस के साथ गैर-यादव ओबीसी समाज को आसानी से जोड़ा जा सकता है। अगर गैर-यादव ओबीसी समाज कांग्रेस के साथ जुड़ जाता है तो बीजेपी को चुनौती दी जा सकती है क्योंकि कांग्रेस के साथ थोड़ा बहुत हर जाति-समाज के लोग जुड़े हैं। कांग्रेस पर किसी जाति की पार्टी होने का ठप्पा नहीं लगा है और ना ही उसके खिलाफ NDA का जंगल राज का नैरेटिव भी काम नहीं करेगा।