टॉप न्यूज़बिहार

उपेंद्र कुशवाहा का बयान- जन सुराज कहीं नहीं, एक तरफ एनडीए तो दूसरी तरफ महागठबंधन

बिहार,राष्ट्रीय लोक मोर्चा

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में अब दो सप्ताह से भी कम समय शेष है। इस बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को प्रशांत किशोर द्वारा स्थापित जन सुराज पार्टी की चुनावी चुनौती को खारिज कर दिया। कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सीधा मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। उन्होंने कहा कि मुझे जन सुराज कहीं नजर नहीं आता। बिहार की जंग में एक तरफ एनडीए है और दूसरी तरफ महागठबंधन।

दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा की यह टिप्पणी प्रशांत किशोर के 18 अक्तूबर के बयान के जवाब में आई है, जिसमें प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि विपक्षी गठबंधन (महागठबंधन) तीसरे स्थान पर रहेगा और उनकी पार्टी जन सुराज एनडीए की मुख्य प्रतिद्वंद्वी बनेगी। किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, इस बार इंडिया गठबंधन तीसरे स्थान पर रहेगा। मुकाबला एनडीए और जन सुराज के बीच है।

आरएलएम प्रमुख कुशवाहा ने महागठबंधन को उन दलों का समूह बताया जो स्वार्थ के आधार पर एकजुट हुए हैं और जिनका जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन स्वार्थी आधार पर बना दलों का गठजोड़ है। उनका जनता के हितों से कोई संबंध नहीं है। बिहार की जनता उनके पक्ष में नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) से मिलकर बने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तहत छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!