
लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप ने डिजिटल दुनिया में एंट्री कर लिया है। उन्होंने लोजपा अध्यक्ष को बड़ी चुनौती दी है। वे महुआ सीट से चुनावी हुंकार भरने को तैयार है।
जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने चिराग को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर चिराग पासवान में दम है तो भाजपा के साथ गठबंधन क्यों कर रहे हैं? वे अगर सच में चुनाव लड़ने की ताकत रखते हैं तो 243 सीटों पर चुनाव लड़कर दिखाएं। आगे कहा कि उसमें दम है तो बीजेपी से अलग होकर सभी सीटों पर चुनाव लड़ें।
दरअसल, तेज प्रताप ने फेसबुक पर नया पेज लॉन्च किया है। उन्होंने जनता से अपना नया पेज “टीम तेज प्रताप यादव” को फॉलो करने की अपील की है। इसके साथ ही तेजप्रताप ने कहा कि मैं आप सभी से अपील करता हूं कि इस नए पेज को फॉलो कीजिए। इस पर हमारे रोजमर्रा के कार्यक्रम, जनता दरबार और गतिविधियों की जानकारी मिलेगी। आपकी समस्याओं और सवालों पर आप यहां कमेंट भी कर सकते हैं
