बिहार

सुपौल में मिड डे मील खाने से 35 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

सुपौल,मिड डे मील

सुपौल: सुपौल के बसंतपुर प्रखंड में भगवानपुर पंचायत के रानीगंज प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील खाने के बाद तकरीबन 35 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. दोपहर करीब 2 बजे बच्चों को चावल और चना-आलू की सब्जी परोसी गई थी. भोजन करने के कुछ घंटों बाद बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी.

बच्चों की बिगड़ती हालत देखकर घबराए अभिभावकों ने तुरंत इसकी सूचना भीमनगर थाना को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे. बीमार बच्चों को अनुमंडलीय अस्पताल, बीरपुर में भर्ती कराया गया. स्थानीय लोगों ने भी एंबुलेंस और निजी वाहनों की व्यवस्था कर प्रशासन की मदद की.

अस्पताल में तैनात डॉ. पंकज कुमार ने इसे फूड पॉयजनिंग का मामला बताया. डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चों का इलाज किया जा रहा है. स्थिति अब नियंत्रण में है. डॉक्टरों के मुताबिक अधिकांश बच्चों की हालत स्थिर है, लेकिन सभी को निगरानी में रखा गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!