बिहार

मेरे अर्जुन को कोई अलग नहीं कर सकता,’ बोले तेजप्रताप- जल्द बेनकाब होंगे साजिशकर्ता

बिहार,तेजप्रताप

पटना: तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए अपने विरोधियों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक लेकिन सियासी संदेश पोस्ट करते हुए संकेत दिया कि उनके खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं, लेकिन वे इनसे विचलित नहीं होंगे

मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों ,तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नही हो सकोगे,कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नही. हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा. बस मेरे भाई भरोषा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं, फिलहाल दूर हूं लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा. मेरे भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना,जयचंद हर जगह है अंदर भी और बाहर भी.

तेज प्रताप यादव ने इस संदेश में जहां अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को अप्रत्यक्ष रूप से अर्जुन बताया है, वहीं खुद को उनका “कृष्ण” बताते हुए यह संकेत भी दिया कि वे उनके मार्गदर्शक की भूमिका में हैं. साथ ही पार्टी और परिवार के भीतर मौजूद कथित ‘जयचंदों’ का जिक्र करते हुए उन्होंने यह भी साफ किया कि विरोधियों की हर चाल का वे जल्द पर्दाफाश करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!