मुजफ्फरपुर में ईद का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया| सुबह से ही शहर से गाँव तक सभी ईदगाहों में नमाजियो की भीड़ देखी गई जहाँ रमजान की आखरी नमाज अदा की गई| कांग्रेस एवं राजद नेताओं के अलावा राष्ट्रीय आम जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार ने बोचहाँ के चकबुल्लाह में एजाज अहमद जो पेंट व्यवसायी है उनके यहाँ जाकर ईद की बधाई दी एवं गले मिला| साथ में सेवई भी खाया| यह पर्व भाईचारा एवं अमन चैन का प्रतीक है| राजद विधायक मुन्ना यादव भी लोगों से घूम घूम कर मिले|