टॉप न्यूज़बिहार

पटना के मरीन ड्राइव पर शार्प शूटर का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

बिहार,एनकाउंटर

पटना: पटना में रविवार को कुख्यात अपराधी अमित कुमार का एनकाउंटर किया गया. घटना स्थल पर डीआईयू, टाउन डीएसपी और एसटीएफ की टीम मौजूद है. एनकाउंटर के बाद घटना स्थल की बैरिकेडिंग कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक, अपराधी अमित कुमार वैशाली जिले का रहने वाला है और वह एक शार्प शूटर है.

पटना के मरीन ड्राइव पर यह एनकाउंटर हुआ. अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. मौके पर एफएसएल की टीम भी जांच के लिए पहुंची. घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है. पटना सिविल कोर्ट में 27 जनवरी 2025 को सुबोध सिंह गैंग के रोशन ततीया की पेशी थी, जिसकी हत्या के लिए अमित और पीयूष पहुंचा था

हत्या को लेकर पहले ही भनक पुलिस को लग गई थी. इसके बाद पुलिस ने पीयूष को पकड़ लिया था. लेकिन अमित कुमार वहां से फरार हो गया था. इसके अलावा हाल ही में पटना सिविल कोर्ट में हथियार के साथ दो अपराधी घुस रहा था. चेकिंग के दौरान पीयूष नाम का अपराधी पकड़ा गया था लेकिन एक और अपराधी फरार हो गया था. पीयूष से पूछताछ में पता चला था कि वह अपराधी अमित कुमार ही था.

सुबह पीरोहर पुलिस को सूचना मिली कि पीरोहर पुलिस स्टेशन के रिकॉर्ड संख्या 76-26 में दर्ज एक वांछित अपराधी मरीन ड्राइव के पास किसी अपराध, संभवतः हत्या, की योजना बना रहा है. जब पुलिस सत्यापन के लिए वहां पहुंची तो उसने उन पर हमला कर गोलीबारी की. आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिससे अपराधी घायल हो गया. उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!