
बिहार के पूर्व विधायक और अपनी अनोखी शैली के लिए मशहूर तेज प्रताप यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नई वजह से चर्चा में हैं। विधायकी जाने के बाद यूट्यूब की दुनिया में कदम रखने वाले तेज प्रताप के प्रशंसकों के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है।
ब्लॉग्स पर क्यों लगा ‘ब्रेक’?
तेज प्रताप ने अपने यूट्यूब चैनल ‘TY Blogs’ पर लंबे समय से वीडियो न आने का कारण स्पष्ट किया है। फेसबुक पर साझा किए गए एक शॉर्ट वीडियो में उन्होंने बताया कि उनके पास फिलहाल कोई प्रोफेशनल वीडियो एडिटर नहीं है। दरअसल, वीडियो की शूटिंग तो हो रही है, लेकिन एडिटिंग और सही तरीके से अपलोडिंग न हो पाने के कारण वह दर्शकों तक नहीं पहुँच पा रहे हैं। वहीं, उन्होंने एक भरोसेमंद और कुशल वीडियो एडिटर की भर्ती निकाली है। जैसे ही उन्हें एक अच्छा एडिटर मिल जाएगा, वह फिर से धमाकेदार लॉन्ग वीडियो के साथ वापसी करेंगे।
पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
तेज प्रताप का यह डिजिटल अवतार साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद शुरू हुआ। चुनावी परिणामों और व्यक्तिगत जीवन में आए उतार-चढ़ाव ने उन्हें इस नए रास्ते पर मोड़ दिया। 2025 में NDA की जीत और राजद की हार के बीच, तेज प्रताप महुआ सीट से चुनाव हार गए थे। पारिवारिक मतभेदों के बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी ‘जन शक्ति जनता दल’ बनाई और सक्रियता बढ़ाने के लिए यूट्यूब चैनल की शुरुआत की।
अपने ‘अंदाज’ के लिए मशहूर;
चाहे राजनीति हो या सोशल मीडिया, तेज प्रताप हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके चर्चा में रहने के प्रमुख कारण हैं:-
धार्मिक अवतार: कभी भगवान कृष्ण तो कभी शिव के रूप में उनका नजर आना।
शौक: उनकी बाइकिंग और बेबाक बयानबाजी।
निजी जीवन: हाल के दिनों में वह अपने प्रेम प्रसंग और पारिवारिक मामलों को लेकर भी चर्चा का विषय रहे।
