टॉप न्यूज़बिहार

सहनी का साथ छूटा, अब अपनी बिसात: नीतीश द्विवेदी की 19 महीने की ‘महायात्रा’ से बिहार की सियासत में खलबली

बिहार,(VIP)

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और मुकेश सहनी के करीबी रहे नीतीश कुमार द्विवेदी ने अब प्रदेश के युवाओं के हक के लिए अपनी नई राह चुन ली है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर ‘नौजवानों की आवाज’ नामक सामाजिक संगठन की घोषणा की है। संगठन की पहली केंद्रीय बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार द्विवेदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

19 महीने की प्रदेशव्यापी यात्रा का संकल्प;
बैठक को संबोधित करते हुए नीतीश द्विवेदी ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि वह बिहार के सभी 38 जिलों में 19 महीनों की निरंतर यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं की जमीनी समस्याओं को समझना और उन्हें शासन-प्रशासन तक पहुँचाना है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
संघर्ष और संगठन का विस्तार;
संगठन को धार देने और कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करने के लिए चार विशेष प्रकोष्ठों (Cells) का गठन किया गया है। ये प्रकोष्ठ शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर केंद्रित रहेंगे।

चुनाव के दौरान 10 दिनों तक बिना घर गए, जमीन पर सोकर करीब 1 लाख लोगों से सीधा संवाद किया। युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा के मुद्दों पर सड़क से सदन तक दबाव बनाना। VIP के बागी प्रत्याशी के रूप में महाराजगंज से चुनाव लड़कर पहले ही अपनी राजनैतिक सक्रियता का परिचय दे चुके हैं। “जब मैं यात्रा पर था, तब मैंने युवाओं की बेबसी को बहुत करीब से देखा। अब यह संगठन सिर्फ नाम नहीं, बल्कि बिहार के हर उस नौजवान की ताकत बनेगा जो खुद को उपेक्षित महसूस करता है। हम हर जिले में जाकर युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।”- नीतीश कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!