टॉप न्यूज़बिहार

सावधान! मुजफ्फरपुर में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट; पक्षियों की मौत होने पर तुरंत दें सूचना, विशेष टीमें गठित

बिहार,बर्ड फ्लू

मुजफ्फरपुर जिले में बर्ड फ्लू की संभावित आहट को देखते हुए जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग पूरी तरह सतर्क मोड में है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक जिले में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है, लेकिन एहतियात के तौर पर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

निगरानी के लिए विशेष टीमों का गठन;
प्रशासन ने जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक निगरानी तंत्र को मजबूत किया है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार मेहता के नेतृत्व में 7 सदस्यीय विशेष टीम बनाई गई है, जिसमें सिविल सर्जन और मोबाइल वेटेनरी अधिकारी शामिल हैं। प्रत्येक प्रखंड में 6 सदस्यीय टीमें तैनात की गई हैं जो पोल्ट्री फार्मों और ग्रामीण इलाकों की नियमित मॉनिटरिंग कर रही हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
जांच और अब तक की स्थिति;
अब तक कुल 315 सैंपल जांच के लिए पटना भेजे जा चुके हैं। वर्तमान रिपोर्ट के अनुसार, सभी सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। जिले में संक्रमण का कोई मामला नहीं है।

संक्रमण मिलने पर ‘एक्शन प्लान’;
यदि जिले में एक भी मामला सामने आता है, तो प्रशासन निम्नलिखित प्रोटोकॉल का पालन करेगा। संक्रमित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे को तुरंत सील कर दिया जाएगा। दायरे में आने वाली सभी मुर्गियों और बत्तखों को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया जाएगा। प्रभावित इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर और सैनिटाइजर का छिड़काव होगा। स्वास्थ्य विभाग संदिग्ध क्षेत्र के लोगों की जांच और उपचार के लिए तैनात रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!