टॉप न्यूज़बिहार

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा चलाने से पहले लेनी पड़ेगी इजाजत

बिहार,गृह विभाग

पटना: बिहार में पुलिस अधिकारियों को लेकर गृह विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. नए नियम के तहत अब पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा चलाने से पहले राज्य सरकार की अनुमति लेनी होगी. शासन की ओर से इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस कदम को प्रशासनिक स्तर पर ऑपरेशनल क्लैरिटी और लीगल प्रोटेक्शन के रूप में देखा जा रहा है.

शासन के आदेश में कहा गया है कि बिहार पुलिस के सभी वर्ग एवं प्रवर्ग के सदस्यों जिन्हें लोक व्यवस्था बनाये रखने का प्रभार सौंपा गया है. जहां कहीं भी सेवा कर रहे हैं उन पर बीएनएसएस 2023 की धारा 218 की उपधारा (2) के उपबंध लागू होंगे. इस उपधारा में आने वाले ‘केंद्रीय सरकार’ के पद के स्थान पर राज्य सरकार पद माना जाएगा.

यह नियम इस उद्देश्य से बनाया गया है कि ड्यूटी से संबंधित कार्यों के लिए पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रतिशोधात्मक या मनमाने अभियोजन से पुलिस के कामकाज में बाधा न आए. इस फैसले को हाल ही में बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी व फायर विभाग के IG सुनील कुमार नायक की गिरफ्तारी के प्रयास से जुड़ी घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!