टॉप न्यूज़बिहार

10 सर्कुलर रोड से नहीं हटेंगे लालू-राबड़ी; जानिए कैसे सीएम नीतीश ने भाजपा की कोशिशों पर फेरा पानी…

बिहार, लालू-राबड़ी

बिहार की सियासत में ‘आवास’ को लेकर छिड़ी खींचतान अब शांत होती दिख रही है। ताजा घटनाक्रम के अनुसार, राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनका परिवार फिलहाल 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में ही बना रहेगा।

क्या है पूरा मामला?
सूत्रों का दावा है कि भाजपा के एक वरिष्ठ मंत्री ने लालू परिवार से आवास खाली कराने की प्रक्रिया शुरू करवाई थी। इसके तहत राबड़ी देवी को 39, हार्डिंग रोड का बंगला आवंटित किया गया था। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पूरे घटनाक्रम से अनजान थे। मीडिया में खबरें आने के बाद उन्होंने न केवल इस प्रक्रिया पर रोक लगाई, बल्कि संबंधित भाजपा नेता को दूसरे विभागों में दखल न देने की हिदायत भी दी। हालांकि कागजों पर नया बंगला आवंटित हो चुका है, लेकिन 10 सर्कुलर रोड को खाली करने का कोई औपचारिक नोटिस अब तक जारी नहीं किया गया है।

सियासी मायने;

पक्ष स्थिति
नीतीश कुमार गठबंधन में अपनी ‘सुप्रीम’ स्थिति को बरकरार रखना और पुराने संबंधों की मर्यादा बनाए रखना।
बीजेपी विपक्षी खेमे पर दबाव बनाने की कोशिश, जिसे फिलहाल सीएम ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
लालू परिवार पिछले 20 वर्षों से रह रहे आवास में फिलहाल राहत बरकरार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!