टॉप न्यूज़बिहार

बांका में सिरफिरे की सरेराह गुंडागर्दी: स्कूल से लौट रही नाबालिग को रोका, जबरन मांग भरकर दी जान से मारने की धमकी…

बिहार,नाबालिग छात्रा

बिहार के बांका जिले में एक तरफा प्यार में पागल एक युवक की हैवानियत सामने आई है। जयपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार (27 जनवरी, 2026) को कोचिंग/स्कूल से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा को रास्ते में रोककर आरोपी ने उसके साथ न केवल बदसलूकी की, बल्कि जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया।

घटना का विवरण;
पीड़िता के अनुसार, वह हर दिन की तरह अपनी पढ़ाई पूरी कर घर वापस आ रही थी। घात लगाए बैठे घरचप्या गांव निवासी 25 वर्षीय प्रमोद मुर्मू ने सुनसान रास्ते पर उसे घेर लिया। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने हाथापाई की और डरा-धमका कर जबरदस्ती इस शर्मनाक कृत्य को अंजाम दिया। आरोपी ने भागते समय छात्रा को धमकी भी दी कि उसे हर हाल में उससे प्यार करना होगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
लगातार प्रताड़ना का आरोप;
पीड़िता ने बताया कि आरोपी प्रमोद लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था। वह उस पर मिलने और बात करने का दबाव बनाता था। छात्रा द्वारा बार-बार इनकार किए जाने के बावजूद उसकी हरकतें बढ़ती गईं, जिसका अंत इस खौफनाक घटना के रूप में हुआ।

पुलिस की कार्रवाई;
घटना के बाद छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई। पिता की शिकायत पर जयपुर थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने पुष्टि की है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दोषी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!