टॉप न्यूज़बिहार

नीतीश कुमार के बेटे राजनीति से दूर क्यों रहते हैं? जानें अभी क्या करते हैं

बिहार,नीतीश कुमार

नीतीश कुमार के बेटे राजनीति से दूर क्यों रहते हैं? जानें अभी क्या करते हैं…

बिहार में नीतीश कुमार ने गुरुवार (20 नवंबर) को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो इस ऐतिहासिक पल में उनके बेटे निशांत कुमार भी सुर्खियों में आ गए हैं। लंबे समय से सार्वजनिक जीवन और राजनीति से दूर रहने वाले निशांत पहली बार लोगों की नजर में आए। ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर निशांत कुमार कौन हैं, वह क्या करते हैं और क्यों अब तक लाइमलाइट से दूर रहे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंजु सिन्हा के पुत्र निशांत कुमार का जन्म 20 जुलाई 1975 को बिहार में हुआ। वर्ष 2007 में उनकी मां के निधन के बाद वह पिता के साथ ही रहते आए हैं। वे अपने माता-पिता की एकमात्र संतान हैं। वहीं, उनकी प्रारंभिक शिक्षा पटना के सेंट कैरेन स्कूल से हुई, जिसके बाद उन्होंने मसूरी के मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई जारी रखी। शिक्षा और पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक होने के बावजूद, उसने हमेशा खुद को राजनीति से दूर रखा है। हालांकि, उन्होंने साल 2017 में स्पष्ट कहा था कि राजनीति में कदम रखने की उनकी कोई इच्छा नहीं है। न उन्हें राजनीति में दिलचस्पी है, न ही वह अपने लिए इसे उपयुक्त रास्ता मानते हैं। इसके बजाय, उनकी रुचि अध्यात्म और आध्यात्मिक जीवन में अधिक है। उनका कहना था कि अध्यात्म ही उनका प्रिय मार्ग है और वह उसी दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।

हालांकि, इन सारी जानकारियों से साफ होता है कि लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखने के बावजूद निशांत कुमार की पहचान और प्रभाव स्थानीय स्तर पर कायम है। उनकी सार्वजनिक उपस्थिति चाहे कम रही हो, लेकिन सामाजिक आयोजनों और राजनीतिक घटनाक्रमों में उनकी भागीदारी यह संकेत देती है कि वे अब भी राजनीतिक परिदृश्यों से पूरी तरह दूर नहीं हुए हैं। आने वाले समय में वे किस दिशा में कदम बढ़ाते हैं, इस पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!