टॉप न्यूज़बिहारराजनीति

प्रियंका गांधी का बिहार दौरा, पटना से मोतिहारी तक प्रियंका गांधी का मिशन महिला वोट

बिहार,महिला वोट

 

लाइव सिटीज, पटना: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज यानी 26 सितंबर को बिहार के दौरे पर आएंगी तथा इस दौरान वह महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों से संवाद करेंगी और एक जनसभा को संबोधित करेंगी। बिहार के कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने यहां प्रेसवार्ता इसकी जानकारी दी। प्रेसवार्ता में उनके साथ कांग्रेस महासचिव सैयद नसीर हुसैन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार एवं अन्य नेता मौजूद थे।

शकील अहमद खान ने बताया, ‘प्रियंका गांधी वाड्रा दोपहर करीब 12 बजे पटना में महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके बाद दोपहर तीन बजे वह मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।’ यह प्रियंका गांधी का लगभग एक महीने में राज्य का दूसरा दौरा होगा। उनकी पिछली यात्रा अगस्त में वोटर अधिकार यात्रा’ के लिए हुई थी, जिसमें उनके भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक पखवाड़े के भीतर 25 जिलों की 1,300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की थी।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आज महागठबंधन की ओर से दूसरा संकल्प पत्र जारी हो सकता है। माना जा रहा है कि इसी के लिए प्रियंका गांधी ने खुद कमान संभाली है। क्योंकि इस संकल्प में महिलाओं के लिए चुनावी घोषणा पत्र जारी हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!