टॉप न्यूज़दुनियादेश

नेपाल में हिंसा देख भावुक हुईं मनीषा कोइराला, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट…

नेपाल,मनीषा कोइराला

नेपाल में हिंसा देख भावुक हुईं मनीषा कोइराला, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट...

बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने नेपाल हिंसा पर अपना दर्रद साझा किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक तस्वीरें पोस्ट की है.वो अपने आप में काफी कुछ बयां कर रहा है।

इस वक्त अपना पड़ोसी देश नेपाल हिंसा की आग में दहल रहा है। सोशल मीडिया पर बैन लगाए जाने के विरोध में नेपाल के लाखों युवा सड़क पर उतर आए हैं। इसी बीच अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने नेपाल हिंसा पर अपना भावुक पोस्ट साझा किया है। दरअसल, मनीषा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया हैं। पोस्ट में एक खून से सने हुए सफेद जूते की तस्वीर है। ये फोटो नेपाल का हिंसात्मक दर्द बयां कर रही है। साथ ही नेपाली भाषा में कैप्शन देते हुए लिखा- ‘आजको दिन नेपालका लागि कालो दिन हो- जब जनताको आवाज, भ्रष्टाचारविरुद्धको आक्रोश र न्यायको मागलाई गोलीले जवाफ दिइयो।’ इसका मतलब यह हुआ कि आज नेपाल के लिए एक ब्लैक डे है- जब लोगों की आवाज, भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश और न्याय की मांग का जवाब गोलियों से दिया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस का परिवारिक रिश्ता नेपाल से है। मनीषा का जन्म 16 अगस्त 1970 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुआ था। इनके दादा विशेश्वर प्रसाद नेपाल के प्रधानमंत्री और पिता प्रकाश कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। 1989 में मनीषा ने नेपाली फिल्म ‘फेरी भेटौला’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, इसके बाद सुभाष घई की फिल्म सौदागर से मनीषा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

गौरतलब है कि नेपाल की सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल, सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए उठाया है। लेकिन Gen-Z(18-28) के हजारों युवा सड़क पर उतर गए। जिसमें कई लोग की जान भी जा चुकी है। वहीं, हिंसा के बाद स्थानीय प्रसानन ने नेपाल की राजधानी के आसपास के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!