प्रेम सागर के निधन पर गमगीन हुआ फिल्म इंडस्ट्री, सितारों ने जताया शोक
महाराष्ट्र,बॉलीवुड इंडस्ट्री

पोड्यूसर प्रेम सागर के निधन पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके निधन पर कई हस्तियां ने शोक जताया है और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।
दरअसल, ‘रामायण’ फेम रामानंद सागर और फिल्म निर्माता प्रेम सागर का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रेम सागर पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन आज रविवार सुबह ही उनका निधन हो गया। उनका दाह-संस्कार आज दोपहर 3 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया है। प्रेम सागर के निधन से बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक शोक की लहर है। उनके निधन पर ‘रामायण’ के राम(अरुण गोविल) और लक्ष्मण(सुनील लहरी) ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है।
अरूण गोविल ने शोक जताते हुए लिखा- ‘रामायण टीवी सीरियल का स्वरूप देकर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जन-जन तक भगवान श्रीराम की मर्यादा, आदर्श और शिक्षाओं को पहुंचाने वाले स्व. श्री रामानंद सागर जी के सुपुत्र और मशहूर फिल्म निर्माता प्रेम सागर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’ वहीं, अभिनेता सुनील लहरी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा- ‘यह दुखद समाचार शेयर करते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि रामानंद सागर के पुत्र प्रेम सागर जी परलोक सिधार गए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और घरवालों को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दे।’
