‘द बंगाल फाइल्स’ में अनुपम खेर का कमाल, विवेक अग्निहोत्री ने की जमकर तारीफ
महाराष्ट्र,बॉलीवुड

बॉलीवुड की जाने माने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ बहुत जल्द सिनेमाधर में आने वाली है। इसमें अनुपम खेर भी नजर आने वाले हैं। डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ में एक पोस्ट किया है।
दरअसल, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ अगले महीने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज से पहले ही कई बार विवादों में घिरी नजर आ रही है। इस फिल्म में दिग्गज एक्टर अनुपम खेर महात्मा गांधी की रोल में नजर आएंगे। वहीं, डायरेक्टर ने फिल्म से जुड़ा सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप शेयर कर उनकी तारीफ की है। हालांकि, विवेक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा- ‘राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित अनुपम खेर साहब सिर्फ भारतीय सिनेमा के महान कलाकार नहीं हैं, बल्कि विश्व सिनेमा के भी एक चमकते सितारे हैं। फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में वे गांधी का किरदार निभा रहे हैं। एक ऐसा किरदार, जिसमें गहराई, सच्चाई और ईमानदारी की जरूरत है। अभिनेता ने अपनी समझदारी और अनुशासन से एक बार फिर खेर साहब ने ये साबित कर दिया है कि वे सच में एक महान कलाकार हैं।’
गौरतलब है कि यह फिल्म अगले महीने 5 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। अनुपम खेर के अलावा इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। बता दें कि ये सभी सितारे ‘द कश्मीर फाइल्स’ में भी दिखाई दिए थे।