
बिहार के मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में हुए रेप और हत्याकांड को लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कुढ़नी और तुर्की मामलों पर डीएम और एसएसपी के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर कड़ा हमला बोला और उनकी पार्टी के नेता के खिलाफ दर्ज पुराने केस को खोलने का आदेश दे दिया.
विजय सिन्हा ने कहा कि जब मैं नेता प्रतिपक्ष था और तेजस्वी डिप्टी सीएम थे, उस समय मुजफ्फरपुर में राहुल सहनी की हत्या हुई थी. उस केस में आरजेडी के विधायक और तत्कालीन मंत्री इसराइल मंसूरी का नाम सामने आया था. तेजस्वी की सरकार थी, उन्होंने अपने मंत्री को कैसे बचाया?विजय सिन्हा ने कहा कि अगर उस वक्त तेजस्वी ने उन पर कार्रवाई की होती, तो अपराधियों को सख्त संदेश मिलता, लेकिन उन्होंने अपने मंत्री को बचाया और आज जिले में अपराध की स्थिति बिगड़ गई है. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने एसएसपी को उक्त केस फिर से खोलने का आदेश दिया है.
2023 के मार्च महीने में कांटी थाना क्षेत्र के कोठिया इलाके में राहुल सहनी को गोली मार दी गई थी. इस मामले में तत्कालीन मंत्री इसराइल मंसूरी का नाम सामने आया था, लेकिन उनके खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ था. तब तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने इस मामले को विधानसभा में उठाया था, जिसे लेकर काफी राजनीति हुई थी


