बिहारराजनीति

राहुल गांधी 6 जून को गया में करेंगे महिलाओं और OBC से संवाद, माई-बहन मान योजना पर होगा फोकस

गया ,राहुल गांधी

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 6 जून को गया आएंगे. यहां उनका महिलाओं से संवाद का कार्यक्रम होगा. वो झुग्गी झोपड़ी में भी जाकर महिलाओ से संवाद कर सकते हैं. बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि आगामी 6 जून को राहुल गया और राजगीर को आएंगे. राजगीर में जहां वे ओबीसी से बात करेंगे. वहीं, गया में महिलाओं का कार्यक्रम है.

बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी 6 जून को गया में कहां आएंगे इसके लिए स्थान तय कर लिया गया है. मुख्य कार्यक्रम महिलाओं के साथ है. 6 जून के कार्यक्रम में भाषण कम और महिलाओं के साथ संवाद को ही प्राथमिकता दिया जाएगा. राजेश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जीत हासिल करने की यह योजना है.

बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि वो भाजपा की तरह नहीं है, जो कि वादा करके भूल जाते हैं. वहीं वोट खत्म होते ही पैसा भेजना बंद हो जाता है. ऐसी भाजपा की नीति है. उनकी सरकार हिमाचल, तेलंगाना, झारखंड आदि राज्यों में चल रही है, उसकी तरह सता में आने पर बिहार में माई-बहन मान योजना की राशि सीधे महिलाओं के खाते में जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!