बिहारराजनीति

बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा फाइनल.

बिहार,एनडीए

एलजेपी (रामविलास )के सूप्रीमो चिराग के बदले सूर से ये साफ हो गया है कि एनडीए के अंदर सीटों का बटवारा तय हो गया है। आज चिराग पासवान ने साफ कर दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होगें । वो मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं बल्कि एनडीए को मजबूत करने के लिए या रहे हैं। गौरतलब है कि चिराग पासवान का ये बयान तब सामने आया है जब एनडीए के बीच सीट बटवारे की खबर बाहर या चुकी है.

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीटों की शेयरिंग का जो फॉर्मूला तय हुआ है उसके  अनुसार विधानसभा की कुल 243 सीटों में सबसे अधिक 102 सीटों पर जेडीयू  और  बीजेपी  101 सीटों पर लड़ेगी।  एलजेपी (रामविलास) को 25 से 28 सीटें मिल सकती हैं. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 6  सीट और राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी को चार  सीटें देने पर सहमति बनी है. सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है।  इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन, माना जा रहा है कि लगभग इसी फार्मूले पर अब एनडीए के बीच सीट शेयरिंग का फार्मूला बन गया है और जल्दी ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है.

  • सीटों के बंटवारे में जेडीयू –बीजेपी को बराबर बराबर सीटें मिली है । सबसे ज्यादा सीटें चिराग पासवान को और सबसे काम सीट उपेन्द्र कुशवाहा को मिली हैं.मांझी ने इस फॉर्मूले को मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अभितक सीट बटवारा नहीं हुआ है। अगस्त महीने तक सीट बटवारा हो जाने की उम्मीद है। उपेन्द्र कुशवाहा की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन चिराग पासवान जिस तरह से अब एनडीए के साथ मजबूती के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं, उससे ये साफ है कि बीजेपी ने उनकी सीटें फाइनल कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!