बिहारराजनीति

बिहार में 30% कमीशन की लूट, भ्रष्टाचार के खिलाफ सीधी चुनौती तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप

बिहार,भ्रष्टाचार

बिहार की वित्तीय स्थिति को लेकर तेजस्वी यादव ने किया बड़ा खुलासा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर जमकर बरसे।
तेजस्वी यादव ने लगाया भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप — कहा, राज्य में चल रहे टेंडरों में 30% कमीशन मंत्रियों को देने का दबाव बनाया जा रहा है। राज्य में लूट की स्थिति बन चुकी है। उन्होंने दावा किया कि कैबिनेट द्वारा पास की गई करोड़ों की योजनाओं में भी भारी भ्रष्टाचार हो रहा है।
तेजस्वी यादव ने सीधे प्रधानमंत्री से सवाल पूछा —बिहार को क्या आर्थिक सहायता दी जा रही है, इसका खुलासा किया जाए।”मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला संवाद कार्यक्रम पर भी तेजस्वी ने कड़ा हमला बोला।
कहा –दो अरब रुपये से ज्यादा खर्च करके यह सरकारी पैसे से जदयू का प्रचार किया जा रहा है।”तेजस्वी ने मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘नल-जल योजना’ पर भी निशाना साधा —”इस योजना में हजारों करोड़ की लूट हुई है। यह भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण है।”तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि —राज्य में 5000 से ज़्यादा पुल-पुलिया बनाए गए हैं, जिनका कोई उपयोग नहीं है, और उनमें भी हजारों करोड़ की बंदरबांट हुई है।”
उन्होंने कहा कि बाहर के ठेकेदारों को तरजीह दी जा रही है, और राज्य सरकार विपक्ष के किसी भी आरोप का जवाब नहीं दे रही है। तेजस्वी यादव का वादा –”अगर हमारी सरकार बनी, तो इन सभी घोटालों की जांच कराई जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!