क्राइमदुनियादेशबिहार

भारत-नेपाल सीमा से विदेशी नागरिक को किया अरेस्ट, बॉर्डर पार करने की कर रहा था कोशिश-SSB ने

Bihar,SSB

कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना जयनगर को सौंप दिया गया है।

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भारत नेपाल सीमा से एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। एसएसबी ने जयनगर थाना के बतौन्हा चेक पोस्ट पर यह कार्रवाई की है।

दरअसल, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की बतौन्हा चेक पोस्ट पर तैनात सतर्क जवानों ने दिनांक 12 अप्रैल 2025 को दोपहर लगभग 15:14 बजे एक विदेशी नागरिक को पासपोर्ट एवं वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

एक ऑटो रिक्शा, जिसमें अनेक सवारियां थीं, भारत की ओर से नेपाल की ओर जा रहा था। जांच के दौरान एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम (Ndiaye Kingsley) किगसले, उम्र लगभग 44 वर्ष, निवासी सेनेगल (पश्चिम अफ्रीका) बताया और अपना पासपोर्ट दिखाया।

पूछताछ में उसने बताया कि वह व्यवसाय के उद्देश्य से भारत आया था। दस्तावेजों के अनुसार, वह पहले नाइजीरिया से काठमांडू, फिर काठमांडू से भारत आया और ई-विजा के तहत तीन महीने तक नई दिल्ली में रहा। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद वह काठमांडू गया, जहां से कथित रूप से इलाज के लिए नई दिल्ली आया, लेकिन उसके पास इस यात्रा या इलाज से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या प्रमाण नहीं था।

इसके बाद, नई दिल्ली से फिर काठमांडू जाते समय वह अवैध रूप से सड़क मार्ग से नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था, जो पासपोर्ट अधिनियम एवं वीजा नियमों का उल्लंघन है। उक्त कारणों से सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा उसे तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया गया। जरूरी पूछताछ के बाद उसे कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना जयनगर को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!