क्राइमबिहार

अपराधियों ने बुजुर्ग को मारी गोली, मामला जानने के बाद पुलिस का भी चकराया दिमाग

crime,Bihar

इस घटना ने स्थानीय लोगों में हड़कंप तो मचाकर रख ही दिया है मगर साथ ही पुलिस को भी कुछ समझ में नहीं आ रहा. बुजुर्ग की जीवन और मृत्यु के बीच लड़ाई जारी.

बेगूसराय में अपराधियों ने सोए अवस्था में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। गोली लगने से घायल बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल वार्ड-2 की है। घायल बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान साहेबपुर कमाल वार्ड-2 के रहने वाले 60 वर्षीय वृद्ध कृष्णदेव साह के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में घायल कृष्णदेव साह ने बताया है कि वह अपने घर के बरामदा पर सोया हुआ था। तभी अज्ञात अपराधी आया और गोली मारकर फरार हो गया है। गोली की आवाज सुनकर परिवार दौड़ते हुए बरामदा पर आए, देखा कि गोली लगी है। जिसके बाद घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि कृष्णदेव साह को गोली लगने से शरीर से काफी मात्रा में खून निकल रहा था।

आनन-फानन में परिजनों ने घायल अवस्था में कृष्ण देव साह इलाज के लिए बेगूसराय शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कृष्णदेव साह को किस वजह से अपराधी ने गोली मारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!